आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है निनटेंडो की 3डी मशीन

इस जापानी कंप्यूटर कम्पनी ने कहा है कि छह वर्ष तक की उम्र वाले बच्चों को इस उपकरण को 3डी मोड में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनकी दृष्टि को नुकसान पहुंचा सकता है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' में प्रकाशित रपट के अनुसार निनटेंडो 3डीएस एक बड़ी सफलता का प्रतिनिधित्व करता है, क्योंकि यह हाथ में आ सकने वाली पहली खेल मशीन होगी, जो खेलों और फिल्मों दोनों की 3डी छवियां प्रस्तुत करती है और इन छवियों को देखने के लिए अलग से चश्मे की जरूरत नहीं होती।

इस मशीन की यूरोपीय लांचिंग जनवरी में एम्स्टर्डम में होगी और ब्रिटेन में इस मशीन की मार्च से बिक्री शुरू हो जाएगी। जापान में इस मशीन की बिक्री फरवरी में शुरू होगी और अमेरिका में यह मशीन मार्च में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

यह 3डीएस मशीन निनटेंडो के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह मशीन क्रिसमस से पहले लांच की जाने वाली थी। लेकिन कम्पनी ऐसा नहीं कर पाई, जिस कारण दुनिया भर के बच्चों को निराश होना पड़ा था।

व्यापार के लिए महत्वपूर्ण इस अवधि के दौरान इस उत्पाद के बाजार में न आ पाने के कारण कम्पनी को लाखों पाउंड का नुकसान हुआ है।

लेकिन कम्पनी के भविष्य को लेकर अब चिंता के नए कारण पैदा हो गए हैं। क्योंकि निनटेंडो ने एक जापानी वेबसाइट पर एक आधिकारिक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

खेल साइट 'कोटकूडॉटकॉम' ने इस पेज का अनुवाद किया है और कहा है कि इस साइट पर चेतावनी दी गई है कि मानक स्क्रीन पर 3डी छवियां देखने के तुलना में, 3डी देखने से आंख की दृष्टि जल्द खराब होती है।

चेतावनी में कहा गया है कि सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को चाहिए कि वे अपनी आंखों को खराब होने से बचाने के लिए कम से कम हर 30 मिनट पर थोड़ा विराम ले।

निनटेंडो ने कहा है, "यदि आपकी हालत बिगड़ती है या आप बीमार पड़ते हैं तो कृपया तत्काल खेलना बंद कर दें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+