एप्पल टीवी की बिक्री 10 लाख के करीब पहुंची
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एप्पल के प्रमुख स्टीव जॉब्स ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में एप्पल टीवी की बिक्री 10 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगी।
यूरोप में एप्पल की विक्रेता कम्पनी ग्रेविस के प्रमुख आर्किबाल्ड होर्लिट्ज ने कहा, "एप्पल ने एप्पल टीवी की संभावित बिक्री को बहुत कम करके आंका था, खासकर यूरोप में।"
उन्होंने कहा कि एप्पल एप्पल टीवी की आपूर्ति समय पर नहीं कर पा रही है।
पहली पीढ़ी के एप्पल टीवी की तरह दूसरी पीढ़ी के एप्पल टीवी में हार्ड ड्राइव नहीं है। यह पूरी तरह इंटरनेट के जरिए संचालित होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications