उड़ीसा में मुठभेड़, 3 महिलाओं सहित 5 नक्सली ढेर
पुलिस के मुताबिक जाजपुर जिले के घने जंगलों में बने नक्सली शिविर पर पुलिस की दो टीमों ने नक्सल विरोधी विशेष अभियान के तहत शनिवार रात को छापेमारी की थी। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शनिवार रात 11 बजे शुरू हुई और रविवार तड़के तक चली।
मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पुलिस महानिरीक्षक संजीव मारिक ने आईएएनएस को बताया, "छापेमारी के दौरान दो देसी कट्टों और आठ राइफलों सहित हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।"
उल्लेखनीय है कि उड़ीसा के 30 जिलों में से आधे से अधिक में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications