कश्मीर में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अधिकारी एम. एस. वाणी ने कहा कि लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 23.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 12.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग के स्की रिसोर्ट में भी पारा शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़क गया।

दक्षिणी कश्मीर में भी पारा शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वाणी ने कहा, "जो लोग जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर यात्रा कर रहे हैं उन्हें सलाह है कि वह वाहन काफी सतर्कता से चलाएं क्योंकि यहां बेहद फिसलन रहेगी।"

बेनिहाल सेक्टर में भारी बर्फबारी के बाद इस राजमार्ग को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। शनिवार को इसे एक तरफ के यातायात के लिए खोला गया था और रविवार को दोनों तरफ के यातायात के लिए खोल दिया गया।

वाणी ने कहा कि शुष्क सर्द मौसम मंगलवार सुबह तक बरकरार रहने की संभावना के कारण न्यूनतम तापमान में आगे और कमी आ सकती है।

उन्होंने कहा, "रात में आसमान साफ है, इससे अनुमान है कि तापमान में और कमी आएगी।"

भीषण सर्दी के कारण रविवार सुबह श्रीनगर में घरों से निकलने वाले लोगों की संख्या बहुत कम रही।

प्रदेश सरकार ने सर्दी के मौसम में भी स्कूल खुले रखने के अपने फैसले को पिछले सप्ताह वापस ले लिया था और स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था।

इससे पहले सरकार ने घाटी में चार महीने तक चले विरोध प्रदर्शन के कारण पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए सर्दी में स्कूल खुले रखने का फैसला किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+