रूस में विमान दुर्घटना, 3 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक यह दुर्घटना तब हुई जब कोगलमाविया एयरलाइन्स के मास्को जा रहे विमान 154-एम को सुरगुट हवाईअड्डे पर वापस आपात स्थिति में उतारा जा रहा था। उड़ान भरने के दौरान ही विमान के इंजन में आग लग गई थी। विमान उतरते समय इसमें विस्फोट हो गया।
संघीय यातायात एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि विमान में 134 लोग सवार थे जिनमें 116 यात्री और 18 चालक दल के सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications