अमेरिका में इमारत में आग लगी, 5 मरे
वाशिंगटन, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के वाशिंगटन में एक इमारत में आग लग जाने से चार बच्चों सहित पांच लोगों की जलकर मौत हो गई।
स्थानीय समाचार पत्र शिकागो ट्रिब्यून के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह उस समय हुआ जब रेडमंड में स्थित सामामिश रिज अपार्टमेंट की इमारत में आग लग गई।
अग्निशमन दल के मुताबिक पीड़ित बच्चों की उम्र 10 वर्ष के आस पास है। ये लोग चार मंजिले अपार्टमेंट के भीतर ही मौजूद थे। आग लगभग 2.30 बजे तड़के लगी। इस हादसे में एक 32 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में घायल 30 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन दल के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। अधिकारियों का मानना है कि आग के कारण एक अपार्टमेंट के लोग मरे हैं लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं अथवा नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications