बिहार में अपहरण के मामले बढ़ने से प्रवासी चिंतित

नीरज के भाई कैलिफोर्निया में रहते हैं और उन्होंने मीडिया को भेजे ई-मेल के जरिए अपहरणकर्ताओं से अपने भाई को मुक्त करने की अपील की थी।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक चांदन थाना क्षेत्र से अज्ञात अपराधियों ने बुधवार देर रात आभूषण व्यवसायी नीरज को हथियार के बल पर अगवा कर लिया था। पुलिस ने गुरुवार को नीरज की मोटरसाईकिल बरामद की।

पुलिस को संदेह की नीलेश को फिरौती के लिए अगवा किया गया है लेकिन परिजनों को अभी इससे जुड़ा कोई फोन नहीं आया है।

राज्य के एक अन्य प्रवासी पीयूष बिहारी लाल ने राज्य में बढ़ते अपहरण के मामलों पर चिंता जताई है।

संवाददाताओं को भेजे एक ई-मेल में बिहारी लाल ने कहा, "राज्य में ऐसे अपराधों से हालात दयनीय हो गए हैं और एक बार फिर से अपहरण के मामले बढ़ने लगे हैं। मैं इसलिए भी चिंतित हूं कि अमेरिका से लौटने के बाद अनुसंधान के लिए एक प्रयोगशाला शुरू करना चाहता हूं ताकि सुविधाओं से वंचित छात्रों को लाभ मिल सके।"

बिहारी लाल ने कहा, "आपराधिक गतिविधियों के बढ़ने से मुझे अपने फैसले पर पुनर्विचार करना पड़ेगा। फिर से अपराध बढ़ने से मैं चकित हूं। मेरा भी घर बिहार में है। मेरा भी अपहरण हो सकता है।"

एक अन्य प्रवासी शरद ने कहा कि बिहार में अपहरण के मामले बढ़ने सम्बंधी खबरों को पढ़कर वह चकित हैं।

उन्होंने कहा, "मैं संजीव और उसकी तरह संकट को झेल रहे अन्य लोगों के साथ हूं। मैं मीडिया से आग्रह करता हूं कि वे राज्य सरकार पर दबाव बनाएं। चुनावी जीत की खुमारी से बाहर आकर सरकार जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+