परिजनों का दावा, उनके लड़के आतंकवादी नहीं
मध्य प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के शौकत अहमद हाकिम और मेहराजुद्दीन शेरगुजरी को भोपाल में गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की विशेष सूचना पर की गई। उत्तरी कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में इनकी संलिप्तता के सम्बंध में वहां की पुलिस को इनकी तलाश थी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि हाकिम की दस्ती आकरी का व्यवसाय है जबकि शेरगुजरी बांदीपोरा जिले के हाजिन गांव में एक दुकानदार है।
मेहाराजुद्दीन के पिता गुलाम कादिर ने कहा, "मेरा लड़का एक जिम्मेदार नागरिक है और मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि उसे आतंकवादी के रूप में कैसे पकड़ा गया है।"
शौकत अहमद के पिता गुलाम मोहम्मद हाकिम ने हालांकि स्वीकार किया कि उनके लड़के ने अलगाववादी गुट हुर्रियत कांफ्रेंस के लिए काम किया है, लेकिन उन्होंने आतंकवादियों के साथ उसका सम्पर्क होने से इंकार किया।
उन्होंने कहा, "उसने हुर्रियत के लिए काम किया है, लेकिन वह निश्चित रूप से आतंकवादी नहीं है।"
उत्तरी कश्मीर में पुलिस ने कहा कि वे सटीक ब्योरे की जानकारी के लिए भोपाल पुलिस से सम्पर्क कर रहे हैं।
बांदीपोरा जिले में रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम सटीक विवरण की जानकारी के लिए भोपाल पुलिस से सम्पर्क कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications