पंजाब में यातायात नियम तोड़ने वालों को गुलाब का फूल

पुलिस ने गुलाब के फूल भेंटकर यातायात नियम तोड़ने वालों को उनकी गलती से अवगत कराया और पर्चे बांटकर लोगों को नियमों के बारे में बताया।

यह सभी तरीके एक जनवरी से मनाए जा रहे 'यातायात जागरूकता सप्ताह' के हिस्से हैं। इस दौरान पुलिस यातायात के मामलों में उलझी रही जबकि सामाजिक कार्यकार्ताओं ने नियमों का उल्लघंन करने वालों को बातचीत के जरिए कायदे से वाहन चलाने की सलाह दी।

जिराकपुर के यातायात प्रभारी देविंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरुक बनाने का यह एक प्रयास है। सामान्य तौर पर लोग पुलिस और चालान से बचने के लिए नियमों का पालन करते हैं। लेकिन हम चाहते हैं कि लोग खुद भी इसका पालन करें।"

उन्होंने कहा, "हमने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों को गुलाब के फूल भेंट किए और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी। साथ ही ऐसी गलती दोबारा न करने की हिदायत भी दी है।"

सिंह ने कहा, "हमारे अधिकारी नियम तोड़ने वालों को परामर्श दे रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। हमारे लिए लोगों के करीब आने का यह एक सुनहरा मौका है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+