सीआईआई ने बायो डीजल की कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव दिया
उद्योग संगठन ने नवीन एवं नवीनीकृत ऊर्जा मंत्रालय को सौंपे अपने प्रस्ताव में बायो डीजल की कीमत 26.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 36 रुपये प्रति लीटर करने का सुझाव दिया है।
सीआईआई ने एक बयान में कहा, "एक अध्ययन की अनुशंसाओं के मुताबिक बायो डीजल की मौजूदा कीमत 26.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाई जानी चाहिए और उद्योग को विकास के लिए जरूरी निवेश आकर्षित करने में सक्षम बनाया जाना चाहिए।"
उद्योग संगठन ने कहा कि बायो डीजल उद्योग की विकास दर में वृद्धि होने पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को काफी लाभ होगा और इससे ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में भी कमी आएगी।
उद्योग संगठन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण देश के ऊर्जा क्षेत्र में बायो ईंधन का हिस्सा बढ़ाना लाभदायक कदम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications