थाईलैंड में सड़क हादसों में हुई 234 लोगों की मौत
बैंकाक, 2 जनवरी (आईएएनएस)। थाईलैंड में नए साल के मौके पर 29 दिसम्बर से 1 जनवरी के बीच हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 234 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक थाईलैंड के सरकारी आपदा नियंत्रण एवं रोकथाम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर बुधवार और शनिवार के बीच लगभग 2,473 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 234 लोगों की मौत हुई। इन हादसों में 2,656 लोग घायल हुए।
विभाग के मुताबिक 40 फीसदी दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने के कारण हुईं जबकि 20 फीसदी हादसे तेज गति से वाहन चलाने की वजह से हुए।
अधिकारियों के मुताबिक हालांकि विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े पिछले साल की अपेक्षा कम हैं। पिछले वर्ष सड़क हादसों में 446 लोग मारे गए थे। पुलिस ने उस समय वाहनों की जांच करने का आदेश दिया था जब नया वर्ष मनाने के लिए हजारों लोग बैंकाक से विभिन्न प्रांतो के लिए बाहर निकले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications