हॉटमेल उपयोगकर्ताओं ने की मेल गायब होने की शिकायत
उपयोगकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने अपना एकाउंट ओपन किया तो देखा कि उसमें से सारे ई-मेल डिलीट कर दिए गए हैं। उपयोगकर्ता अब विभिन्न सामाजिक मंचों के जरिए अपना गुस्सा सेवा प्रदाता कम्पनी पर उतार रहे हैं।
यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस चूक के लिए एमएसएन की मालिक माइक्रोसॉफ्ट जिम्मेदार है या यह काम हैकर्स का है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन फोरम पर कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि उनके सभी ईमेल गायब हो गए हैं।
कुछ अन्य शिकायतों में कहा गया है कि उनके ज्यादातर ईमेल इनबाक्स की बजाय डिलीट मेल के बाक्स में पहुंच गए हैं। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस समस्या से कुल कितने लोग प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications