बादाम खाएं, मधुमेह व हृदय रोगों से दूर रहें
हाल ही में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि रोजाना बादाम खाने से टाइप 2 मधुमेह से बचा सकता है। जिसके 90-95 फीसदी मामले पाए जाते हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार' अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रिशन' के जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार बादाम से ह्दय रोगों से भी कारगर तरीके से निपटा जा सकता है।
गौरतलब है कि इंसुलिन या हार्मोन की क्षमता में कमी आने के कारण कोशिकाओं में ग्लूकोज का प्रवाह नहीं हो पाता और इससे शरीर को ऊर्जा नहीं मिल पाती।
मधुमेह पर नियंत्रण न होने की वजह से रक्त में ग्लूकोज और वसा की मौजूदगी बनी रहती है। समय के साथ ही यह शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाता है।
न्यूजर्सी स्थित 'यूनिवसिर्टी ऑफ मेडिसिन एंड डेंस्ट्री' के अनुसंधानकर्ताओं ने मधुमेह के प्रारंभिक स्थिति वाले 65 मरीजों को बादाम खिलाकर अध्ययन किया।
अध्ययन में पाया गया कि बादाम न खाने वालों की तुलना में बादाम सेवी मधुमेह के मरीजों में इंसुलिन की मात्रा भारी सुधार पाया गया उनके भीतर एलडीएल-कोलेस्ट्राल में भी कमी दर्ज की गई।
प्रमुख अध्ययनकर्ता माइकल वीन ने कहा, "बादाम पुरानी बीमारियों में बेहद कारगर साबित होता है। बादाम खाने से टाइप-2 मधुमेह का खतरा कम हो जाता है और हृदयरोगियों को फायदा पहुंचता है। खानपान में बदलाव से भी इन बीमारियों में लाभ मिलता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications