एसोचैम का राष्ट्रीय चुनाव कोष बनाने का सुझाव
एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एसोचैम) द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को दिए गए इस प्रस्ताव में राष्ट्रीय कोष बनाने और चुनाव में खर्च होन वाले धन के बारे में उचित कानून बनाने का सुझाव दिया है।
एसोचैम ने कहा, "इस कोष में उद्यमी और अन्य लोग भी योगदान दे सकेंगे।"
संगठन ने राजनीतिक दलों को उद्यमियों और जनता से ली गई दानराशि का खुलासा करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य बनाया जाए।
एसोचैम ने कहा, "राजनीतिक दलों को चुनाव प्रक्रिया के बाद तीन महीने के अंदर पार्टी को दान देने वाले लोगों के नाम का खुलासा करने को कहा जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications