नेपाल में हथियार सहित भारतीय गिरफ्तार
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मुन्नालाल कुर्मी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी है। उसे नेपाल के दक्षिण हिस्से में कपिलवस्तु जिले की सीमा के पास गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक कुर्मी के पास से पिस्तौल बरामद की गई। इस मामले में और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
उल्लेखनीय है कि भारत और नेपाल की सीमा पर अपराधिक गिरोह सक्रिय हैं और वे अपहरण, लूट, वसूली और सुपारी लेकर हत्या करने की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। कपिलवस्तु को नेपाल का एक अस्थिर जिला माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications