माकपा नेता ने जीएम फसलों का समर्थन किया
'वैश्वीकरण के दौर में कृषि' विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में पिल्लै ने कहा कि जीएम बीजों का विरोध अंधविश्वास पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि जीएम बीजों के उपयोग से खेतों की उत्पादकता बढ़ेगी और इससे कुपोषण दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि इन बीजों को सभी तरह के सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के बाद उपयोग में लाया जाना चाहिए।
पिल्लै के इस बयान पर विपक्ष के नेता और कांग्रेसी पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने उनके समर्थन में प्रतिक्रिया दी है।
माकपा विरोधी चांडी ने कहा, "70 के दशक में उन्होंने (माकपा) ट्रेक्टर का विरोध किया था फिर उन्होंने कम्प्यूटर का विरोध किया।"
केरल के कृषि मंत्री भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के मुलाकारा रत्नाकरन ने कहा कि वह पिल्लै के इस बयान से सहमत नहीं हैं क्योंकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि जीएम फसलों से कृषि क्षेत्र को कोई लाभ होता है।
उन्होंने कहा कि पिल्लै का बयान उनकी पार्टी का बयान नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications