12वीं योजना में विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ेगी
एक बिजली परियोजना के उद्घाटन समारोह के दौरान शिंदे ने कहा, "निर्माण के विभिन्न चरणों में पहुंच चुके कई तापीय और जल विद्युत संयंत्रों के शुरू होने पर अगले दो से तीन साल में देश में बिजली की कमी पूरी करने में मदद मिलेगी।"
"यह परियोजनाएं 12 वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक पूरी हो जाएंगी।"
उन्होंने कहा, "पिछले 60 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि देश में ऊर्जा उत्पादन की क्षमता में केवल एक साल (वर्ष 2009-10) में 9,500 मेगॉवाट की वृद्धि हुई।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी 65,000 मेगावॉट बिजली उत्पादन से देश के सभी क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications