बलात्कार का आरोपी विधायक बसपा से निलम्बित
मंत्रिमंडलीय सचिव शशांक शेखर सिंह ने रविवार को यहां सवाददाताओं को बताया कि सीआईडी की अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट आने तक विधायक द्विवेदी को पार्टी से निलम्बित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में द्विवेदी यदि दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें पार्टी से तत्काल बर्खास्त कर दिया जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दलित समुदाय की पीड़ित लड़की ने द्विवेदी और उसके समर्थकों पर अपने साथ सामूहिक बलात्कार करने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उसे चोरी के मामले में फंसाने का आरोप लगाया था।
द्विवेदी ने लड़की पर अपने घर से रिवॉल्वर और 5000 रुपये चुराने का आरोप लगाया है। लड़की चोरी के आरोप में बांदा जेल में बंद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications