वाहन चोरी के आरोप में पुलिसकर्मी सहित 3 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों की पहचान सहायक उप निरीक्षक और पटियाला निवासी गुरिंदर पाल सिंह उर्फ पिंका व अमृतसर निवासी नवदीप सिंह उर्फ बबलू और हरियाणा में सोनीपत के निवासी अनिल गुलिया के रूप में की गई है। उनके पास से दो पिस्तौलें भी बरामद की गई हैं।
अमृतसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (देहात) गुरमीत सिंह चौहान ने कहा, "खुफिया जानकारी के आधार पर हमने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को शनिवार शाम गिरफ्तार किया। वे दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से कार चुराकर बेचते थे।"
उन्होंने बताया, "उनके पास से होंडा सिटी, एक आई20 और एक बोलेरो जीप बरामद की गई है। उम्मीद है कि उनके कब्जे से और वाहन बरामद किए जाएंगे।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरिंदरपाल को खेल कोटा में पुलिस की नौकरी मिली थी। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर था। गुलिया कई मामलों में दिल्ली और हरियाणा में वांछित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications