सेन की सजा के खिलाफ नक्सलियों का विरोध सप्ताह
दो जनवरी से आठ जनवरी तक चलने वाले विरोध सप्ताह के दौरान नागरिकों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले की आशंका के मद्देनजर सरकारी इमारतों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
संवेदनशील इलाकों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 1980 के दशक से ही 40,000 वर्ग किलोमीटर में फैला बक्सर क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ बना हुआ है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने संवाददाताओं को बताया, "राज्य में और बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा हमेशा से चुस्त है। लेकिन विरोध सप्ताह के दौरान सुरक्षा कर्मियों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है, क्योंकि नक्सली घातक हमले की कोशिश कर सकते हैं।"
प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बिनायक सेन, नक्सली विचारक नारायण सान्याल और कोलकाता के व्यापारी पीयूष गुहा को 24 दिसम्बर को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ विरोध सप्ताह का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications