परनायक ने सम्भाला उत्तरी कमान का कार्यभार
उत्तरी कमान पाकिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और चीन से लगती सीमा की सुरक्षा करने के साथ ही जम्मू एवं कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान भी चलाती है।
सामरिक अभियानों का अनुभव रखने वाले परनायक को आतंकवाद निरोधी अभियान चलाने और ऊंचाई वाले स्थानों पर युद्ध की विशेषज्ञता रखने के लिए जाना जाता है।
ज्ञात हो कि परनायक ने कमान का कार्यभार उस समय सम्भाला है जब सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) को लेकर राज्य सरकार और सेना के बीच तनाव है।
उल्लेखनीय है कि राज्य की उमर अब्दुल्ला सरकार अधिनियम को हटाए जाने के पक्ष में है जबकि सेना इसके विरोध में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications