झारखण्ड में अवैध दूध पाउडर रैकेट का भंडाफोड़
रांची, 1 जनवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड के धनबाद में शनिवार को मिलावटी दूध पाउडर की 150 बोरियां जब्त की गईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार धनबाद जिले के कतरास में स्थित एक अवैध गोदाम पर छापेमारी कर पांच लाख रुपये मूल्य का अवैध पाउडर जब्त किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications