वाहन कम्पनियों ने की 2010 में शानदार बिक्री (राउंडअप)
चेन्नई की कार निर्माता कम्पनी हुंडई मोटर इंडिया और फोर्ड इंडिया ने 2010 में 2009 के मुकाबले अधिक कारें बेचीं।
हुंडई के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि कम्पनी की घरेलू बिक्री में 23.1 फीसदी की वृद्धि हुई है, हालांकि निर्यात में 8.5 फीसदी की गिरावट आई है।
कम्पनी ने 2010 में कुल 6,03,819 कारें बेचीं, जो इससे पिछले साल के मुकाबले 7.8 फीसदी अधिक है। इस दौरान कम्पनी की घरेलू बिक्री 3,56,717 कारों की रही और निर्यात 2,47,102 कारों का रहा।
कम्पनी के मार्केटिंग और सेल्स के निदेशक अरविंद सक्सेना ने कहा कि साल 2010 कम्पनी और वाहन उद्योग के लिए सकारात्मक रहा। कम्पनी ने पहली बार छह लाख कारों की बिक्री का आंकड़ा पार किया है।
कम्पनी ने इस साल सैंट्रो आई10, आई20 वाले ए2 सेगमेंट में 42,397 कारें बेचीं, एक्सेंट और वरना ट्रांसफोर्म वाले ए3 सेगमेंट में 4,708 कारें बेचीं, सोनाटा ट्रांसफोर्म वाले ए5 सेगमेंट में 21 कारें बेचीं और संता फे वाले स्पोर्ट्स युटिलिटी वेहिकल सेगमेंट में 102 कारें बेचीं।
फोर्ड इंडिया ने साल 2010 में कुल 83,887 कारें बेचीं। इस दौरान मार्च में फिगो के लांच होने के बाद से अब तक 60,000 फिगो कारें बेची जा चुकी हैं।
कम्पनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मार्च में छोटी कार फिगो के लांच होने के बाद से इस मॉडल की कुल 60,000 कारें बिक चुकी हैं। शेष बिके कारों में हैं आईकॉन, फिएस्टा और इंडीवर।
जनरल मोटर्स इंडिया ने भी शनिवार को बताया कि कम्पनी ने साल 2010 में 1,10,804 वाहनों की बिक्री की। यह साल 2009 के आंकड़े 69,579 से 59 फीसदी से अधिक है।
कम्पनी द्वारा जारी बयान में बताया गया कि दिसंबर 2010 में कम्पनी ने 2,691 स्पार्क, 2,523 बीट, 1,694 टवेरा, 623 क्रूज, 288 ओप्ट्रा, 271 एवियो यू-वीए, 258 एवियो और 120 कैप्टिवा की बिक्री की है।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शनिवार को कहा कि 2010 में कम्पनी ने 74,759 वाहन बेचे हैं, जो 2009 की संख्या 54,320 से 38 फीसदी अधिक है।
टीकेएम के विपणन प्रबंध निदेशक संदीप सिंह के मुताबिक कम्पनी ने दिसम्बर के शुरू में लांच सेडान इटियस की 400 कारें डीलरों को भेज दी हैं और ग्राहकों को इस कार की आपूर्ति शुरू हो चुकी है।
सिंह ने कहा कि कम्पनी की अप्रैल 2011 में हैचबैक कार लिवा लांच करने की योजना है।
कम्पनी ने बताया कि स्पोर्ट युटिलिटी वेहिकल फोट्र्यूनर की बुकिंग एक जनवरी से दोबारा शुरू हो जाएगी। इससे पहले जुलाई 2010 में एक महीने के लिए इसकी बुकिंग खोली गई थी।
फॉट्र्यूनर की लांचिंग अगस्त 2009 में हुई थी। अब तक इस मॉडल की 15,000 कारें बिक चुकी हैं।
दोपहिया वाहन निर्माता कम्पनी टीवीएस मोटर ने दिसंबर 2010 में कुल 1,71,790 वाहन बेचे, जो 2009 की इसी अवधि में बेचे गए 1,20,913 वाहनों के मुकाबले 42 फीसदी अधिक है।
कम्पनी ने एक बयान जारी कर बताया कि मौजूदा कारोबारी के पहले नौ महीनों में इसने 15,12,896 वाहन बेचे हैं।
दिसंबर 2010 में कम्पनी ने 1,68,359 दोपहिया वाहन बेचे हैं। जबकि कम्पनी ने इस माह घरेलू बाजार में 1,49,357 वाहन बेचे।
इस माह कम्पनी ने 61,414 मोटरसाइकिल बेचे, जो 2009 के दिसंबर में बेची गई संख्या से 24 फीसदी अधिक है।
पिछले महीने कम्पनी ने 3,431 तिपहिया वाहन बेचे। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कुल 1,212 तिपहिया वाहन बेचे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications