दिल्ली में कम्पनी के साथ धोखाधड़ी, 4 गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 34 साल के मनोज पाहवा, 23 वर्षीय वरुण मित्तल, 33 वर्षीय नितिन शर्मा और राहुल शर्मा ने नार्वे की कम्पनी 'टेलीनार' और भारतीय कम्पनी 'यूनीटेक' की संयुक्त उपक्रम वाली कम्पनी के दक्षिणी दिल्ली के साकेत में स्थित दफ्तर से 13 चेक चोरी कर लिए।
उन्होंने बताया, "चुराए गए चेकों पर कम्पनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के जाली हस्ताक्षर कर विभिन्न 13 बैंक खातों से रुपये निकाले गए। पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज पाहवा ने उनकी अगुवाई की।"
पुलिस के अनुसार पाहवा ने कबूल किया कि उसने कथित तीन जाली चेक मित्तल से प्राप्त किए जो मेरठ में वायुयान इंजीनियर है। उसके घर से लगभग 6.50 लाख रुपये बरामद किए गए।
अधिकारी ने बताया, "युनिनार का कर्मचारी राहुल शर्मा ने ये चेक चुराकर मित्तल को दिए। मित्तल ने वे चेक अपनी सहकर्मी अमृता कुमारी शर्मा को दे दिए। उसी ने चेकों पर जाली हस्ताक्षर किए।"
उन्होंने बताया कि अमृता को छोड़ दिया गया है, जबकि चारों आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।
पुलिस ने उनके पास से 30 लाख रुपये और एक किलोग्राम सोना बरामद किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications