नाइजीरिया में बम विस्फोट, 30 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ऑनलाइन समाचार पत्र 'नेक्स्ट' के मुताबिक बैरेक बाजार में हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में सर्वाधिक लोग मारे गए। यहां लोग नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारे गए 20 लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। परिसर में सशस्त्र सेना के सदस्य और उनके परिजन रहते थे। हमलों के पीछे कौन है इसका अभी पता नहीं चल सका है।
समाचार पत्र 'पंच' के मुताबिक आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़ा नेटवर्क विस्फोट के पीछे हो सकता है।
समाचार पत्र 'वैनगार्ड' के अनुसार दूसरा विस्फोट देर रात शुक्रवार को एक चर्च के बाहर हुआ, यहां लोग नए वर्ष का जश्न मना रहे थे।
ज्ञात हो कि जोस कस्बे में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुए विस्फोट में कम से कम 80 लोग मारे गए थे।
समाचार पत्र 'दिस डे' के मुताबिक रात के समय में अबुजा के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष के दौरान सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications