कर्नाटक में सम्पन्न हुए जिला पंचायत चुनाव
अंतिम चरण में शनिवार को गुलबर्गा जिले के 43 जिला पंचायत और 155 तालुका (उप जिला) पंचायत सीटों के लिए चुनाव हुआ। लगभग 60 फीसदी मतदाताओं ने इस दौरान अपने मताधिकार का उपयोग किया।
एक निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "60 फीसदी से अधिक लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।"
इससे पहले, 26 दिसम्बर को 12 और 31 दिसम्बर को 17 जिलों में मतदान हुआ।
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का भविष्य बहुत कुछ इन चुनावों के परिणामों पर निर्भर करेगा। क्योंकि भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे येदियुरप्पा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व को यह कहकर अपनी कुर्सी बचाई थी कि तथाकथित आरोपों से गांव-देहातों में पार्टी के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications