कश्मीर में 2 जवान शहीद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार शाम आईएएनएस को बताया, "आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सेना ने ऑपरेशन चला रखा है।"
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान छिपे आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी आरंभ कर दी जिसमें प्रांतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। इनके नाम हैं मोहम्मद खालिद और मोहम्मद शारिक।
उल्लेखनीय है कि गूल क्षेत्र काफी घना है। यह क्षेत्र पहाड़ों व जंगलों से पटा है। बर्फबारी के कारण भी सेना को ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications