एनटीसी की भूमि की नीलामी 145.93 करोड़ रुपये में
इंटरनेट पर हुई इस नीलामी में अहमदाबाद एडवांस्ड मिल्स लिमिटेड ने अहमदाबाद की न्यू मानेकचौक टेक्सटाइल मिल्स की 33,222 वर्ग मीटर भूमि को 118.40 करोड़ रुपये में खरीदा। इस मिल के लिए 41.27 करोड़ रुपये का रिजर्व मूल्य रखा गया था।
उधर लोक प्रकाशन लिमिटेड ने भावनगर की महालक्ष्मी टेक्सटाइल्स मिल की 61,040 वर्ग मीटर भूमि को 27.53 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इस मिल के लिए 27.47 करोड़ रुपये का रिजर्व मूल्य रखा गया था।
इन दोनों भूखंडों के लिए नीलामी 29 दिसंबर 2010 को 10 बजे सुबह शुरू हुई थी, जो एक जनवरी के तड़के तक चली।
एनटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के. रामचंद्रन पिल्लई ने कहा कि उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सरकारी कम्पनियों की नीलामी के लिए ई-नीलामी सर्वोत्तम तरीका है।
कम्पनी जल्दी ही बेंगलुरू की एक मिल के 30 एकड़ भूखंडों की भी नीलामी करेगी।
कम्पनी के पास देश के कई शहरों में अतिरिक्त भूमि है। अपनी अतिरिक्त भूमि को ई-नीलामी के जरिए बेचना शुरू करने के बाद यह कम्पनी की तीसरी नीलामी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications