सिब्बल ने नई दूरसंचार नीति का वादा किया

सिब्बल ने शनिवार को दूरसंचार, पोस्ट ऑफिस और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों से सम्बंधित अगले 100 दिन की मंत्रालय की कार्ययोजना जारी की। इस अवसर पर पत्रकारों से सिब्बल ने कहा कि उनका मुख्य मकसद स्पेक्ट्रम का अधिकतम इस्तेमाल करना और पैसे का उपार्जन करना है।

उन्होंने कहा कि नई नीति से स्पेक्ट्रम आवंटन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता आएगी।

सिब्बल ने कहा कि नई नीति बनाते समय उनका तीन प्रमुख लक्ष्य होगा। सरकारी कोष के लिए समुचित आय अर्जित करना, आम आदमी को सस्ती दर पर सेवा उपलब्ध कराना और दूरसंचार उद्योग में बेहतर विकास दर्ज करना।

उन्होंने कहा कि अगले 100 दिनों में विदेशी उपकरणों से जुड़ी सभी सुरक्षा मुद्दों को भी सुलझा लिया जाएगा।

सिब्बल ने कहा कि मंत्रालय अंतरिक्ष विभाग, रक्षा विभाग और सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों से अधिक से अधिक स्पेक्ट्रम को मुक्त करने के लिए बात करेगा और इसे दूरसंचार उद्योग को उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे अगले 100 दिनों में एक राष्ट्रीय फ्रीक्वेंसी योजना भी पेश करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+