2जी सेवा में देरी के लिए दूरसंचार कम्पनियों ने भरा जुर्माना
सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा कि हमने 78 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया था, जिसमें से 73.73 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अभी तक एटिसलैट डीबी, लूप टेलीकम्युनिकेशन, युनीनॉर, सिस्तेमा श्याम और एयरसेल ने जुर्माना भरा है। जुर्माना न भरने वाली कम्पनियों की सूचना जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय अभी भी ऐसी कम्पनियों के लाइसेंस रद्द करने पर विचार कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications