आगरा हवाईअड्डे पर विमानों के रात में उतरने को मंजूरी
ताजनगरी आगरा देश का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है और पर्यटन उद्योग लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहा था।
खेरिया हवाईअड्डा वायुसेना के नियंत्रण में है और यहां अभी कुछ ही नागरिक विमानों को उतरने की अनुमति है।
फेडरेशन ऑफ टूरिज्म एसोसिएशंस के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने शनिवार को आईएएनएस से कहा कि मंत्रालय ने इस हवाईअड्डे पर रात में विमानों के उतरने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए यहां पर्याप्त सुविधाएं लगाई जाएंगी।
सुविधाओं की कमी के चलते मंजूरी मिलने में देरी की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि इस सुविधा के मिलने के बाद इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को एक नई गति मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications