चण्डीगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस का कब्जा (लीड-1)
कांग्रेस ने चण्डीगढ़ महापौर का चुनाव केवल एक मत से जीतने के साथ-साथ वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों पर भी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पद पर कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह कझेरी व शीला फूल सिंह ने क्रमश : 20 एवं 17 मतों से जीत हासिल की है।
महापौर के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रविंदर पाल सिंह ने पार्टी के बागी नेता जगजीत सिंह कांग को मात्र एक मत से पराजित किया।
चुनाव के दौरान 33 में से रविंदर को 17 और कांग को 16 मत मिले। उल्लेखनीय है कि कांग कांग्रेस के पार्षद हैं और पार्टी की ओर से नामांकन की इजाजत नहीं मिलने पर उन्होंने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने चुनाव में उनका समर्थन किया था।
चण्डीगढ़ के सांसद और संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल सहित कुल 36 मतों में से 35 पार्षदों ने शनिवार को मतदान किए। दो मतों को अवैध घोषित कर दिया गया।
नतीजे की घोषणा के दौरान उस वक्त भ्रम की स्थिति पैदा हो गई जब सम्बंधित अधिकारी कुलदीप सिंह चंद्रपुरी ने कांग के विजयी होने का ऐलान किया लेकिन कुछ ही मिनट में सुधार करते हुए उन्होंने कहा कि रविंदर पाल ने जीत हासिल की है।
भ्रमपूर्ण फैसले पर प्रतिक्रिया जताते हुए बंसल ने कहा, "यह एक मानवीय गलती थी। चंद्रपुरी ने पहले कांग को विजेता घोषित किया लेकिन उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधार ली।"
उधर, भाजपा नेता अतुल सूद ने कहा, "हम चुनाव परिणाम को खारिज करते हैं। इससे जुड़े अधिकारी ने कांग्रेस के साथ हाथ मिला रखा था। यह सब कुछ बंसल के इशारे पर हुआ हम इस नतीजे को अदालत में चुनौती देंगे।"
नवनिर्वाचित सिंह ने बताया, "महापौर चुनाव पर टिप्पणी के लिए मैं उपयुक्त शख्स नहीं हूं। मैं इस जीत से बेहद खुश हूं और सभी पार्षदों को साथ लेकर चलने की कोशिश करुं गा।"
चुनाव परिणाम से साफ होता है कि कांग्रेस जिसके पास निगम में 16 मत हैं, वह नामांकित नौ मनोनीत पार्षदों का समर्थन सही तरीके से हासिल नहीं कर पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications