एंटनी राष्ट्रीय युद्धपोत संस्थान का शिलान्यास करेंगे
रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि युद्धपोत, पनडुब्बी निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और भारतीय नौसेना, तटरक्षक की अन्य जरूरतों को पूरा करने के मकसद से जिले मेंबेपोर के समीप चलियम में संस्थान की स्थापना की जाएगी।
संस्थान के जरिए नौसेना के स्वदेशीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एनआईआरडीईएसएच रक्षा निर्माण विभाग के तहत स्वायत्त रूप से काम करेगा और इसे स्थापित करने की जिम्मेदारी रक्षा मंत्रालय की होगी। इसके अलावा इस संस्थान को चार अन्य पोत निर्माण कारखाने भी धनराशि मुहैया कराएंगे।
इसके संचालक बोर्ड के अध्यक्ष एंटनी होंगे। नौसेना, तटरक्षक और रक्षा मंत्रालय के अलावा युद्धपोत कारखाने के अधिकारी इसके अन्य सदस्यों में से होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications