प्रधानमंत्री ने फाइलों और परिवार के साथ शुरू किया नया साल

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "नववर्ष के पहले दिन प्रधानमंत्री साउथ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में नहीं गए। उन्होंने कुछ फाइलें अपने आवास पर भिजवाने को कहा था। उन्होंने अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण माहौल में दिन बिताया।"

अधिकारी ने कहा, "इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को वह अपने वरिष्ठ सहयोगियों से मिले थे।"

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अपने सहयोगियों को दिए संदेश में नए वर्ष में नई शुरुआत करने का आह्वान किया था और कहा था कि जनकल्याण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा था, "हमें मायूसी और निराशावाद को हवा में उड़ा देना चाहिए। हमें अपने लोकतंत्र के लचीलेपन और कमजोरियों एवं त्रुटियों में सुधार करने की उसकी क्षमता में विश्वास रखने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा था, "मैं अपने सभी नागरिकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं और मेरी सरकार जनता के कल्याण के लिए नए संकल्प के साथ कार्य करेगी।"

सिंह ने कहा था, "हम प्रभावपूर्ण ढंग से कार्य करने के लिए दोगुना प्रसास करेंगे और मुद्रा स्फीति, शासन प्रक्रिया में सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आम आदमी के लिए कार्य करने की पद्धति बनाने जैसी चुनौतियों का विश्वासपूर्ण तरीके से सामना करेंगे।"

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री इस समय भ्रष्टाचार की चुनौतियों का जवाब देने एवं नीति निर्धारण की गति धीमी रहने के कारण विपक्ष और मीडिया के आक्षेपों से घिरे हुए हैं। व्यापक तौर पर उम्मीद की जा रही है कि वह मायूसी भरे मौजूदा माहौल से उबरने के लिए कुछ ठोस उपाय करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+