अमेरिका-सीरिया के बीच गुप्त बातचीत
समाचार पत्र 'कुवैत अल राय' के मुताबिक पिछले कुछ सप्ताहों में शांति प्रक्रिया में 'सीरिया का अप्रत्याशित सहयोग दिखा' है।
जानकार सूत्रों ने समाचार पत्र को बताया कि सीरिया और इजरायल को एक शांति समझौते पर पहुंचने के लिए वाशिंगटन ने सीरिया के अधिकारियों के साथ बाचतीच करने में दिलचस्पी दिखाई है।
सूत्रों ने बताया कि सीरिया के विदेश मंत्री वालिद अल मोअल्लम ने अमेरिका को सकारात्मक संदेश भेजा है। अपने संदेश में उन्होंने कहा, "शांति समझौता के लिए सीरिया दोबारा इजरायल के साथ बातचीत करने को तैयार है।"
राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन को विश्वास है कि इजरायल और सीरिया के बीच शांति समझौता 'शांति प्रक्रिया में एक सफलता होगी। इसके अलावा इससे फिलीस्तीनी क्षेत्र में भी शांति कायम होगी।'
सूत्रों ने बताया कि ओबामा के सलाहकार डेनिस रॉस ने अमेरिकी प्रशासन को बताया है, "सीरिया ईरान से हटने के साथ ही हिज्बुल्ला और हमास के साथ अपने सम्बंधों को कम करने के लिए तैयार है। वह आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications