हुंडई, फोर्ड की बिक्री में इजाफा (लीड-1)
हुंडई के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि कम्पनी की घरेलू बिक्री में 23.1 फीसदी की वृद्धि हुई है, हालांकि निर्यात में 8.5 फीसदी की गिरावट आई है।
कम्पनी ने 2010 में कुल 6,03,819 कारें बेचीं, जो इससे पिछले साल के मुकाबले 7.8 फीसदी अधिक है। इस दौरान कम्पनी की घरेलू बिक्री 3,56,717 कारों की रही और निर्यात 2,47,102 कारों का रहा।
कम्पनी के मार्केटिंग और सेल्स के निदेशक अरविंद सक्सेना ने कहा कि साल 2010 कम्पनी और वाहन उद्योग के लिए सकारात्मक रहा। कम्पनी ने पहली बार छह लाख कारों की बिक्री का आंकड़ा पार किया है।
कम्पनी ने इस साल सैंट्रो आई10, आई20 वाले ए2 सेगमेंट में 42,397 कारें बेचीं, एक्सेंट और वरना ट्रांसफोर्म वाले ए3 सेगमेंट में 4,708 कारें बेचीं, सोनाटा ट्रांसफोर्म वाले ए5 सेगमेंट में 21 कारें बेचीं और संता फे वाले स्पोर्ट्स युटिलिटी वेहिकल सेगमेंट में 102 कारें बेचीं।
उधर फोर्ड इंडिया ने साल 2010 में कुल 83,887 कारें बेचीं। इस दौरान मार्च में फिगो के लांच होने के बाद से अब तक 60,000 फिगो कारें बेची जा चुकी हैं।
कम्पनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मार्च में छोटी कार फिगो के लांच होने के बाद से इस मॉडल की कुल 60,000 कारें बिक चुकी हैं। शेष बिके कारों में हैं आईकॉन, फिएस्टा और इंडीवर।
कम्पनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक माइकेल बोनहैम ने कहा कि फिगो को कई सम्मानजनक पुरस्कार मिले हैं और भारतीय सड़कों पर ढेर सारे फिगो को देखकर काफी अच्छा महसूस होता है।
पिछले महीने कम्पनी ने 4,300 कारों की बिक्री की थी जबकि नवम्बर में कम्पनी ने 7,504 कारें बेचीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications