दिल्ली में जालसाजी के आरोप में 4 गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि 34 साल के मनोज पाहवा, 23 वर्षीय वरुण मित्तल, 33 वर्षीय नितिन शर्मा और राहुल शर्मा ने नार्वे की कम्पनी 'टेलीनार' और भारतीय कम्पनी 'यूनीटेक' की संयुक्त उपक्रम वाली कम्पनी के दक्षिणी दिल्ली के साकेत में स्थित दफ्तर से 13 चेक चोरी कर लिए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "चारों लोगों ने चेक पर जाली हस्ताक्षर कर बैंक से रुपये निकाल लिए।"
पुलिस ने उनके पास से 30 लाख रुपये और एक किलोग्राम सोना बरामद किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications