महाराष्ट्र में हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोगों को रोका और उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।"
गिरफ्तार दोनों लोगों की शिनाख्त रविंदर यादव और अमर माने के रूप में की कई है। दोनों की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। इन्हें अदालत में पेश किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications