दिल्ली मेट्रो ने शुरू किया सुरक्षा जगरूकता सप्ताह
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने एक बयान में कहा है, "हम एक से सात जनवरी तकएलिवेटर और एस्केलेटर का उपयोग करने वालों के लिए सुरक्षा जागरूकता सप्ताह आयोजित कर रहे हैं। इस दौरान नियमित रूप से आने-जाने वालों को बताया जाएगा कि वे मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर और एलिवेटर का सुरक्षित तरीके से किस तरह उपयोग करें।"
मेट्रो स्टेशनों पर इस समय 368 एलिवेटर और 432 एस्केलेटर लगे हुए हैं।
कम्पनी के बयान में कहा गया है कि स्टेशन के कर्मचारी और स्काउट एवं गाइड के 80 स्वयंसेवी स्टेशनों पर तैनात रहेंगे जो सप्ताह के दौरान नियमित रूप से आने-जाने वालों के बीच सूचनात्मक सामग्री बांटेंगे।
मेट्रो से नियमित रूप से आने-जाने वालों ने इस फैसले का स्वागत किया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र राहत शकील ने कहा, "मेट्रो जिंदगी की भाग-दौड़ में शामिल लोगों के लिए है। इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया जाना स्वागत योग्य कदम है। इससे यात्रियों को मदद मिलेगी।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो प्रतिदिन 20 लाख से अधिक लोगों को गंतव्य तक पहुंचाती है। इसका नेटवर्क 185 किलोमीटर तक फैला हुआ है और इसके 135 स्टेशन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications