टीवीएस मोटर्स ने बेचे 42 फीसदी अधिक वाहन
कम्पनी ने एक बयान जारी कर बताया कि मौजूदा कारोबारी के पहले नौ महीनों में इसने 15,12,896 वाहन बेचे हैं।
दिसंबर 2010 में कम्पनी ने 1,68,359 दोपहिया वाहन बेचे हैं।
कम्पनी ने इस माह घरेलू बाजार में 1,49,357 वाहन बेचे।
इस माह कम्पनी ने 61,414 मोटरसाइकिल बेचे, जो 2009 के दिसंबर में बेची गई संख्या से 24 फीसदी अधिक है।
पिछले महीने कम्पनी ने 3,431 तिपहिया वाहन बेचे। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कुल 1,212 तिपहिया वाहन बेचे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications