्रपंजाब, हरियाणा में 2011 का उत्साहपूर्ण स्वागत
शहर के होटलों, रेस्तराओं, क्लबों और डिस्कोथेक में शुक्रवार की शाम से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पार्टियों और डीजे नाइट्स की धूम रही।
कई स्थानों पर पंजाबी गायकों ने प्रस्तुति दी तो कहीं-कहीं बॉलीवुड की आइटम गर्ल्स ने लोगों को लुभाया। मुम्बई और दिल्ली के विशेष नृत्य समूहों ने भी कार्यक्रम दिए। चण्डीगढ़ प्रशासन ने भी सेक्टर 17 में एक विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया।
चण्डीगढ़ के एक होटल के कुकरी प्रबंधक रमेश सिंघल ने आईएएनएस को बताया, "हम अपने मेहमानों को लाने-ले जाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। हमने विशेष इंतजाम किए हैं और नए साल के अवसर पर व्यंजनों में विभिन्नता भी बढ़ाई है।"
शुक्रवार रात से ही सेक्टर सात, आठ और नौ में नौजवान युवक-युवतियां संगीत की धुनों पर खूब थिरके। इस अवसर पर पुलिस ने भी असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए थे।
पंजाब में फार्म हाउसों और रिसॉर्ट्स में भी नए साल की पार्टियां आयोजित हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications