पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 6 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उत्तरी वजीरिस्तान के मंडी खेल इलाके में तालिबान और अलकायदा आंतकवादियों के गढ़ में यह हमला किया गया।
पाकिस्तान के एक खुफिया अधिकारी ने बताया कि एक वाहन को निशाना बनाकर ड्रोन से चार मिसाइलें दागी गईं। वाहन में सवार सभी छह लोग मारे गए।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर को इसी इलाके में किए गए ड्रोन हमले में पांच तालिबानी आतंकवादी मारे गए थे।
तालिबानी और अलकायदा आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाने में पाकिस्तान द्वारा हिचकिचाहट दिखाए जाने के बाद अमेरिका ने ड्रोन हमलों में इजाफा कर दिया है। पिछले वर्ष 2010 में अमेरिका द्वारा 100 से अधिक ड्रोन हमले किए गए जिनमें 600 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications