जापान में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि जापान के पश्चिमी हिस्से में कोफू कस्बे में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के पास चार लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक हिमस्खलन होने के बाद इन लोगों को बर्फ में दबा पाया गया। दैसेन कस्बे में एक सड़क पर टैंकर गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। इलाके में बर्फबारी जारी है।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बर्फबारी के कारण फंसे यात्रियों को कंबल और ईंधन भेजने के लिए राहत दल लगाया गया है। बर्फबारी की वजह से लोकल रेलगाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक जापान के पश्चिमोत्तर हिस्सों में 100 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई है। इलाके में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
जापान में बर्फबारी की वजह से लगभग 100 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं और कई के मार्ग में फेरबदल किया गया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नए साल के मौके पर भी बर्फबारी जारी रहेगी। जापान के पश्चिमोत्तर और उत्तरी भागों में रविवार तक अतिरिक्त बर्फबारी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications