मिस्र में चर्च के बाहर विस्फोट, 7 मरे, 24 घायल (लीड-3)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस विस्फोट में नए साल का जश्न मनाने के लिए चर्च में एकत्रित हुए लोगों को निशाना बनाया गया था।
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने इससे पहले विस्फोट में मारे गए लोगों की संख्या 10 बताई थी। बाद में अधिकारियों ने कहा कि कम से कम सात लोग मारे गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में 24 लोग घायल हुए हैं जिनमें आठ मुस्लिम भी शामिल हैं।
अलेक्जेंड्रिया के गवर्नर अदेल लबीब ने सरकारी टेलीविजन से कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमले की साजिश रचने वालों की तलाश की जा रही है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि चर्च के बाहर खड़ी एक कार में शुक्रवार मध्य रात्रि के थोड़ी ही देर बाद यह विस्फोट हुआ। विस्फोट में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications