नाइजीरिया बम विस्फोट में कई लोग हताहत (लीड-1)
नैरोबी/अबुजा, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा सहित कई अन्य जगहों पर हुए बम विस्फोटों में कई लोग हताहत हो गए। लोग नए वर्ष के मौके पर जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बीबीसी ने बातया है कि विस्फोट में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं जबकि नाइजीरियाई टेलीविजन ने लगभग 30 लोगों के मारे जाने की खबर दी है। एक गिरजाघर के बाहर भी विस्फोट किया गया।
जोस कस्बे में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुए विस्फोट में कम से कम 80 लोग मारे गए थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष के दौरान दो समुदायों के बीच संर्घष के दौरान सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications