बिहार में उत्साह और उमंग से हुआ नए साल का स्वागत

नये वर्ष के पहले दिन राजधानी में हल्की बूंदाबांदी अवश्य हुई परंतु इससे लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। भगवान में आस्था रखने वाले लोग मंदिरों में पहुंचकर पूरे वर्ष के खुशी से गुजरने की कामना कर रहे हैं तो कई लोग नये वर्ष का आगाज भगवान के दर्शन से करने के लिए मंदिर पहुंचे हैं।

पटना के लगभग सभी मंदिरों में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। ठंड के बावजूद लोग गंगा तट पर पहुंचे और डुबकी लगाई। इसके अलावा राजगीर, बोधगया, वाल्मीकीनगर, व्याघ्र परियोजना क्षेत्र में भी पर्यटक काफी संख्या में पिकनिक मनाने पहुंचे हैं।

इधर, पटना में नये वर्ष पर हुड़दंग रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी़ एस़ मीणा ने बताया कि पटना के विभिन्न इलाकों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा सभी क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+