नाइजीरिया में बम विस्फोट, 11 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विस्फोट में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं। पुलिस ने हालांकि मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।
पुलिस के मुताबिक यह विस्फोट उस जगह पर हुआ जहां लोग नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे।
पुलिस प्रवक्ता जिमोह मसूद ने कहा कि इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया है।
मसूद ने कहा, "लोगों के मरने की खबर है लेकिन हम अभी उनकी संख्या के बारे में कुछ नहीं बता सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications