अमेरिका में तूफान, 5 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिका के उत्तरी अर्कानसस प्रांत में तूफान की वजह से तीन लोगों की मौत हुई जबकि दो लोगों की मौत दक्षिण पश्चिम प्रांत मिसौरी में हुई।
अर्कानसस में एक बुजुर्ग व्यक्ति और महिला की मौत हो गई जबकि इसी इलाके में एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। तूफान की वजह से बहुत लोग घायल हुए हैं। कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ गिर जाने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। मौसम विभाग के स्टीव लुदेनबर्ग ने बताया कि तूफान में ज्यादा नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications