नए साल पर पोप ने एकता की अपील की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पोप ने कहा, "इस समय लोग अनेक तरह की पीड़ाएं झेल रहे हैं, कुछ कष्ट दुष्ट मानवीय शक्तियों द्वारा पैदा किए जा रहे हैं तो कुछ प्राकृतिक हैं। लेकिन आनंद और स्वतंत्रता के रूप में पीड़ित लोगों तक ईश्वर का संदेश भी पहुंच रहा है।"
बीते साल का आभार व्यक्त करने के लिए चर्च में होने वाले समारोह में पारंपरिक गीत का गायन किया गया। नए साल के इस दिन को चर्च विश्व शांति दिवस के रूप में मनाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications