दिल्ली में नववर्ष पर 388 के कटे चालान
नए साल के मौके पर नियमों का उल्लंघन करने वालों की तादाद पिछले साल की तुलना में हालांकि कम है। इस वर्ष 388 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "दिल्ली पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के अपराध में 388 लोगों का चालान काटा है जबकि 63 लोगों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के लिए 29 लोगों को हिरासत में लिया गया।"
पुलिस के मुताबिक चार लोगों को बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते पकड़ा गया।
यातायात पुलिस आयुक्त सत्येंद्र गर्ग ने सोशल नेटवार्किं ग वेबसाइट फेसबुक पर लिखा, "नए वर्ष के मौके पर शहर में यातायात और सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता थे। दिल्ली में नए साल के मौके पर किसी तरह की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।"
उल्लेखनीय है कि 30 मिलीग्राम से लेकर 100 मिलीलीटर तक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर छह महीने की जेल या 2,000 रुपये का जुर्माना या दोनों तरह का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।
पिछले साल नए वर्ष के मौके पर नियमों केउल्लंघन के 492 मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications